×
किराना घराना

– ग्वालियर घरांना –

आधुनिक संगीत जगत मे ख्याल गायकी के अनेक घराने प्रचलित है। किंतु याहा पर कूछ प्रमुख घरानो का उल्लेख किया जाता है

 

– ग्वालियर घरांना –

ग्वालियर घराने के प्रवर्तक नत्थन पीर बक्श माने जाते है। ये ख्याल गायकी के प्रसिद्ध कलाकार माने जाते थे। इनको दो लडके थे एक का नाम कादिर बख्श और दुसरे का नाम पीर बख्श था। इनके दोनो पुत्र संगीत कला के संस्कार से संपन्न थे। फल यह हूआ कि ये दोनो उच्च कोटी के संगीतज्ञ हुये।

कादिर बख्श कि कला से प्रभावित होकर ग्वालियर के राजा ने उन्हे अपने राजाश्रय मे रखा और उनको स्थायी आर्थिक सहायता प्रदान की। पीर बख्श कि नियुक्ती ग्वालियर के दुसरे राजा जनकोजी के दरबार मे हुई. ग्वालियर राज्य मे ये दोनो कलाकार अत्यंत सन्मानित हुये। कादिर बख्श के तीन लडके उत्पन्न हुये। उनके नाम है हस्सु खां, नत्थू खां और हद्दू खां। पीर बख्श कि कोई संतान नहि थी, इसलिये उन्होने नत्थू खां को गोद ले लिया। हस्सु खां के लडके का नाम गुले इमांम खां था। गुले इमांम खां के लडके का नाम मेहंदी हुसेन खां था।

हद्दू खां के दो लाडके थे। एक का नाम रहमत खां और दुसरे का नाम था मोहम्मद खां। नत्थू खां कि कोई संतान नहि थी। उनके एक परम मित्र थे। उनके लडके निसार हुसेन को गोद ले लिया।

हस्सु खां के शिष्य परंपरा मे बाबा दीक्षित, वासुदेव जोशी, बाल कृष्ण बुआ तथा  बाल कृष्ण बुआ कि शिष्य परंपरा मे पं.विष्णू दिगंबर पलुस्कर और उनकी शिष्य परंपरा मे पं.ओंकार नाथ ठाकूर, विनायक राव पटवर्धन तथा नारायण राव व्यास आदी के नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय है। हद्दू खां कि शिष्य परंपरा मे इन्दौर के प्रसिध्द संगीतज्ञ राम भाऊ तथा विष्णुपंत छ्मे के नाम उल्लेखनीय है। नत्थू खां कि शिष्य परंपरा मे पंडित रामकृष्ण बुआ, राजा भैया पुछवाले, शंकर राव पंडित तथा कृष्णराव शंकर पण्डित के नाम उल्लेखनीय है।

विशेषताए :-

१- ग्वालियर घराने कि पहेली बडी विशेषता है घनत्वपूर्ण तथा स्पष्ट स्वरो के साथ गायन का प्रदर्शन करना।

२- इस घराने कि ख्याल गायकी मे धृपद अंग का अधिक प्रयोग होता है। क्योकी इस घराने का सूत्रपात सन्धी-काल मे हूआ था।

३- इस घराने मे गमक के प्रयोग पर विशेष बल दिया जाता है। आलाप करते समय गायक लोग मींड आदी का प्रदर्शन करते है।

४- इस घराने मे एक विशेष प्रकार के आलाप का प्रयोग किया जाता है।

५- इसमे लयकारीयो को विशेष महत्व दिया जाता है। दुगून, तीगुन, चौगुन, आड-कुआड, आदी विभिन्न लयकारीयो के प्रयोग से गायन मे चमत्कार उत्पन्न करना इस घराने कि निजी विशेषता है।

६- इसमे सपाट तानो का विशेष प्रयोग होता है।

७- इसमे गायकी तयारी पर अधिक बल दिया जाता है।

८- इस घराने मे तराने कि तैयारी पर विशेष बल दिया जाता है।    

 

और घरानो कि जानकारी के लिये नीचे क्लिक करे 

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Author

gbihade@gmail.com

Related Posts

किराना घराना

किराना घराना

  किराना घराना   इस घराने का संबंध प्रसिद्ध बीनकार बंदे अली खां से जोडा गया है। इस घराने का नाम उ. अब्दुल करीम...

Read out all
किराना घराना

दिल्ली घराना

  दिल्ली घराना   यह घराना ख्याल गायकी का प्राचीन घराना राहा है। इस घराने का जन्म तथा विकास मुगल दरबार मे हूआ। बहादूर...

Read out all
किराना घराना

अल्लादिया खां का घराना

अल्लादिया खां का घराना   अल्लादिया खां ने महाराष्ट्र मे रहकर संगीत साधना की. यह एक उच्च कोटी के गायक थे. अल्लादिया...

Read out all
किराना घराना

पटियाला घराना

पटियाला घराना   पटियाला घराने के प्रवर्तक अलीबख्श माने जाते है. इनके सहयोगी फते अली ने इस घराने के प्रचार और प्रसार...

Read out all
किराना घराना

जयपूर घराना

जयपूर घराना   जयपुर घराने के जन्मदाता मुहम्मद अली खां माने जाते है. मुहम्मद अली खां के वंशजो मे मनरंग का स्थान...

Read out all
किराना घराना

आगरा घरांना

आगरा घरांना   आगरा घरांना के प्रवर्तक हाजी सुजान माने जाते है. इस घराने का प्रचार खुदा बख्श ने किया. वे नत्त्थन पीर...

Read out all